प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड, यहां पारा पहुंचा 1 डिग्री, बिछी बर्फ की चादर

Ads

प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड, यहां पारा पहुंचा 1 डिग्री, बिछी बर्फ की चादर

  •  
  • Publish Date - January 17, 2021 / 03:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

अमरकंटक/जशपुर । छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां अमरकंटक और इससे सटे छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में आज पारा गिरकर पांच डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।  इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

Read More News: कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान, स्मार्ट मंडी बनेंगी प्रदेश की अनाज मंडियां, सस्ती दर पर खाना-इलाज की होगी व्यवस्था, डॉक्टर्स की भर्ती जल्द

यहां अमरकंटक में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तो पेंड्रा में 7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पहले करीब दस दिनों तक जहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जाता रहा। वहीं पिछले एक सप्ताह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके चलते इलाके में शीतलहर के हालात है। 

लोग ठंड से बचाव के लिए रात और दिन में भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं आज रविवार की सुबह अमरकंटक के नर्मदा कुंड और रामघाट के आसपास के इलाके में जब सैलानियों ने ओस की बूंदों को बर्फ में तब्दील हुए देखा तो ऐसा लग रहा था मानो बर्फ की सफेद चादर बिछ गई हो। सैलानियों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

Read More News:छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत, शनिवार को 5592 हेल्थ केयर वर्कर को लगाए गए टीके 

पंडरापाठ इलाके में तापमान 1 डिग्री 

जशपुर जिले के पत्थलगांव में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कड़कड़ाती ठंड से पहाड़ी क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर नजर आई। पंडरापाठ इलाके में तापमान 1 डिग्री पहुंच गया। यहां के कैलाश गुफा, छिछली, खुड़िया रानी गुफा में ओस की बूंदे जम गई। 

Read More News:देशभर में पहले दिन 1.91 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्‍सीन, किसी में नहीं दिखा गंभीर साइड इफेक्‍ट