अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब दुकानों के समय को पूर्व की तरह कर बढ़ाए जान से उपजे विवाद के बीचे स्वास्थ्य मंत्री मंत्री टीएससिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि शराब-बंदी बड़ा और कड़ा निर्णय है, इसे जल्दी से लागू करना संभव नहीं है।
हालांकि उन्होंने कहा कि शराब-बंदी को लेकर सरकार कटिबद्ध है। शराब-बंदी राज्यों में टीम भेजकर की समीक्षा की जाएगी। शराब-बंदी वाले राज्यों गुजरात और बिहार में शराब आसानी से मिल जाती है। सिंहदेव ने कहा कि सरकार एकाएक शराब बंद करने की स्थिति में नहीं है, लक्ष्य को पाना कठिन हो तो विपक्ष को हमला करने का मौका मिलता है। बता दें कि मंगलवार को ही आबकारी उपायुक्त ने एक आदेश जारी कर रायपुर की शराब दुकानों को पुराने समय सुबह 11 बजे से रात बजे तक खोलने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को 65 मंत्रियों के साथ ले सकते हैं शपथ, मंत्रिमंडल में नए चेहरों को तरजीह
जिले में यह समय वर्ष 2017-18 से था, लेकिन 2018 में हुए विधानसभा से पूर्व कलेक्टर रायपुर ने कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उक्त आदेश में संशोधन करते हुए दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में एक-एक घंटे की कमी की थी अर्थात खुलने का समय दोपहर 12 बजे तथा बंद करने का समय रात्रि 9 बजे निर्धारित किया गया था।