दामाद ने सास और साला पर किया चाकू से हमला, युवक की मौत, महिला गंभीर
दामाद ने सास और साला पर किया चाकू से हमला, युवक की मौत, महिला गंभीर
भोपाल: राजधानी भोपाल से देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खबर है कि दामाद ने सास और साला पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे साला की मौत हो गई। वहीं, सास की हालत गंभीर बताई जा रहा है, उन्हे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला अवधपुरी थाना इलाके का है। बेटी और दामाद का विवाद सुलझाने के लिए सास अपने बेटे के साथ उनके घर पहुंची थी। पति-पत्नी को मां बेटे समझा रहे थे कि दामाद बौखला उठा और उसने अपनी ही सास और साला पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में आरोपी के साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां का उपचार निजी अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक युगांतर कालोनी का रहने वाला और उसका भाई विकास सिंह पिपलानी थाने में आरक्षक है।
Read More: छत्तीसगढ़ के इस इलाके में 11 अक्टूबर तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, आदेश जारी

Facebook


