27 और 28 अक्टूबर को होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र, नेता प्रतिपक्ष बोले- हम तो चाहते हैं 15 दिन का बुलाया जाए सत्र

Ads

27 और 28 अक्टूबर को होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र, नेता प्रतिपक्ष बोले- हम तो चाहते हैं 15 दिन का बुलाया जाए सत्र

  •  
  • Publish Date - October 21, 2020 / 12:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए नए कृषि कानून बनाने के लिए 27 और 28 अक्टूबर को ​विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय से अधिसूचना जारी हो गई है। दूसरी ओर बीजेपी ने विधानसभा के विशेष सत्र बुलाए जाने पर तंज कसा है।

Read More News: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- जनता का विकास, जनता की सेवा, यही हमारी प्राथमिकता है.

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि विधानसभा सत्र जितना कांग्रेस के लिए जरूरी उतना हमारे लिए भी जरूरी है। 2 दिन का क्या हम तो चाहते हैं 15 दिन का सत्र बुलाया जाना चाहिए। आगे कहा कि प्रदेश में माफियाओं का राज है। हम तो चाहते हैं इन सब विषयों पर विस्तार से सत्र में चर्चा होना चाहिए।

Read More News: चिराग ने लोक जनशक्ति पार्टी का दृष्टि पत्र ‘बिहार फर्स्‍ट, बिहारी फर्स्‍ट’ जारी किया

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार लगातार केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। वहीं अब सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए नए कृषि बिल लाएगी। विधानसभा के विशेष सत्र में बिल को पास कर लिया जाएगा।

Read More News: सनकी आशिक ने युवती पर किया एसिड अटैक, दो आरोपी गिरफ्तार