मौसम में अचानक बदलाव के बाद शुरू हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम में अचानक बदलाव के बाद शुरू हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम में अचानक बदलाव के बाद शुरू हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: March 1, 2020 5:32 pm IST

भोपाल: राजधानी भोपाल में रविवार रात अचानक मौसम ने करवट ली और बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हो गई। रात करीब दस बजे अचानक आसमान में तेज बिजली चमकी और बारिश शुरू हो गई। बारिश होने के साथ से ही मौसम में ठंडक घुल गई और पारा लुढ़क गया। मौसम केंद्र के अनुसार पिछले चार से पांच दिन से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर चल रहा है, जो आगे भी जारी रह सकता है।

Read More: इवांका ट्रंप ने फनी मीम्स पर दी प्रतिक्रिया, कहा भारत में ‘मैंने कई नए दोस्त बनाए’

वहीं दूसरी ओर जबलपुर में मौसम ने करवट ली है। इसके साथ ही जिले के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हुई शुरू। अचानक बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

Read More: गर्लफ्रेंड से मिलने सलवार सूट पहनकर पहुंचा था युवक, ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर कर दी धुनाई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"