आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर पथराव, बदमाशों ने SDOP और टीआई की गाड़ी में की तोड़फोड़

Ads

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर पथराव, बदमाशों ने SDOP और टीआई की गाड़ी में की तोड़फोड़

  •  
  • Publish Date - March 5, 2021 / 02:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

छतरपुर। खजुराहो में SDOP और पुलिस की गाड़ी पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। पत्थर से एसडीओपी की गाड़ी के आगे और साइड का कांच टूट गया। पूरे मामले पर बमीठा,राजनगर और खजुराहो तीनों थानों की पुलिस जांच में जुट गई है।

Read More News: एक आशिक ऐसा भी! गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने उसी के घर में डाल दिया डाका, जानिए पूरा मामला

घटना रात 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब खजुराहो एसडीओपी मनमोहन बघेल अपनी गाड़ी से राजनगर से खजुराहो लौट रहे थे। तभी माता मंदिर के पास किसी अज्ञात शख्स ने उनकी गाड़ी पर पहले पत्थर और फिर बके से हमला कर दिया।

Read More News: मामला Raipur के Queens Club का! आखिर हाउसिंग बोर्ड कब करेगी कार्रवाई? सवालों के घेरे में अधिकारी

जिसमें गाड़ी के कांच टूट गए। किसी तरह ड्राइवर और एसडीओपी ने अपनी जान बचाई। यही नहीं मौके पर सर्चिंग के लिए गयी राजनगर थाना प्रभारी पंकज शर्मा की गाड़ी पर भी हमला किया गया। हालांकि इस घटना के बाद खजुराहो एसडीओपी खुल कर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पूरी घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Read More News: वायरल हुआ ड्रग्स पैडलर सम्राट का वीडियो, युवक-युवतियों के साथ डांस करता दिख रहा पैडलर