छात्राओं की मोदी सरकार से गुहार, एक रात में हो सकती है नोटबंदी तो रेपिस्ट को फांसी क्यों नहीं, गन लाइसेंस की मांग

Ads

छात्राओं की मोदी सरकार से गुहार, एक रात में हो सकती है नोटबंदी तो रेपिस्ट को फांसी क्यों नहीं, गन लाइसेंस की मांग

  •  
  • Publish Date - December 5, 2019 / 11:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

कटनी, मध्यप्रदेश। हैदराबाद में महिला डॉक्‍टर से गैंगरेप और हत्‍या के विरोध की आग पूरे देश में धधक रही है। कटनी शहर में भी महिला कॉलेज की छात्राएं इसका कड़ा विरोध करने के लिए सड़को में उतार आईं और केंद्र की मोदी सरकार से छात्राओं ने अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक लाइसेंस की मांग की।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/H0z1ytHXhfE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

पढ़ें- कोचिंग संस्थान में विवाद, 12 छात्रों ने मिलकर एक को पीटा

छात्राओं ने आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग के लिए रैली निकाल कर अपना विरोध जताया। छात्राओं ने केंद्र सरकार से अपील की है कि सरकार सख्त से सख्त कानून बनाए जिसके तहत लड़कियों को गन रखने के लिए लाइसेंस मिल सके ताकि गलत नियत रखने वाले उनकी तरफ नज़र उठाकर भी न देख पाए।

पढ़ें- युवती ने की खुदकुशी की कोशिश, तालाब में लगाई छलांग, ऐसे बची जान

छात्राओं ने प्रधानमंत्री से भी कहा कि हमने आपको वोट दिया है तो आप से ही सवाल करेंगे और कहा कि जब एक रात में नोट बंदी हो सकती है तो रेप और हत्या के आरोपियों को एक रात में बीच चौराहे पर फांसी क्यों नहीं दी जा सकती।

पढ़ें –10वीं की छात्रा का अपहरण, स्कूल जाते वक्त बाइक सवार युवकों ने किया …

सड़क हादसे में 10 की मौत

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/SDFlG1uMhDk” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>