मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन करवाने कोरोना मरीज को करना पड़ा दो घंटे इंतजार, न कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही कोई वार्ड बॉय
मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन करवाने कोरोना मरीज को करना पड़ा दो घंटे इंतजार, न कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही कोई वार्ड बॉय
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाके में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन लोगों से अपील कर रही है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। वहीं, दूसरी ओर अस्पतालों और स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही भी लगातार जारी है। लापरवाही की एक ऐसी ही खबर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से सामने आई है, जहां कोरोना मरीज को सिटी स्कैन करवाने के लिए दो घंटे इंतेजार करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोरोना मरीज को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था और आज मरीज का सिटी स्कैन होना था। मरीज आज सिटी स्कैन सेंटर में सिटी स्कैन करवाने तो पहुंचा, लेकिन उसे दो घंटे तक इंतेजार करना पड़ा। हैरानी की बात ये है कि मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया था और वह सिटी स्कैन करवाने के लिए इंतजार करते रहा। इस दौरान वहां कोई वार्ड बॉय भी मौजूद नहीं था।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कल प्रदेश में 2666 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी और 570 स्वस्थ्य हुए थे। कल ही 22 संक्रमितों की मौत भी हुई थी, इसके बाद प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4048 हो गया था। वहीं, प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां अब तक 3 लाख 34 हजार 778 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 3 लाख 15 हजार 423 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 15307 मरीजों का उपचार अभी भी जारी है।
Read More: मतदान अपडेट: बंगाल में 3 बजे तक 55.27%, असम में 47.10% वोटिंग

Facebook


