सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद आरोपियों ने छोड़ा, पुलिस ने ली राहत की सांस
सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद आरोपियों ने छोड़ा, पुलिस ने ली राहत की सांस
सागर : इंदौर से अपहृत 6 साल के बच्चे को पुलिस ने सागर जिले से बरामद कर लिया गया है। रविवार को बच्चों के साथ बगीचे में खेल रहे 6 साल के बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण हो गया था। बदमाशों ने कुछ देर बाद ही बच्चे के पिता को कॉल कर दिया और रिहाई के एवज में 10 लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस को दो संदिग्ध बदमाशों के फुटेज मिले थे। इसके बाद पुलिस मोबाइल नंबर और फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी।
ये भी पढ़ें- रायपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, लाखो की चोरी में शामिल अपचारी बालक समे…
पुलिस की दबिश और मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज जारी होने के बाद आरोपी घबरा गए और आरोपी बच्चे को बड़ोदिया चौकी के करीब छोड़कर भाग खड़े हुए बताया जाता है कि बच्चे को उत्तरप्रदेश के ललितपुर लेकर जाने की योजना थी। अपहरण में उत्तरप्रदेश के भी बदमाश शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने रविवार को ही करीब पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ आरंभ कर दी थी। इसके बाद रात को ही पुलिस के हाथ कुछ सूत्र लगे इसके बाद ही बच्चे को बरामद किया गया।
ये भी पढ़ें- जबलपुर में होगी कैबिनेट बैठक,कमलनाथ सरकार का ऐतिहासिक फैसला,राज्यसभ…
घटना हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित प्राइम सिटी कॉलोनी की है जब किराना व्यवसायी रोहित जैन का 6 वर्षीय बेटा अक्षत के घर के नजदीक बने बगीचे में खेल रहा था, रोहित की प्राइम पॉइंट के नाम से किराना दुकान है, उन्होंने हाल ही में प्रॉपर्टी खरीदने बेचने का व्यवसाय भी शुरु किया था, रोहित ने पुलिस को बताया अक्षत रोजना की तरह दोपहर करीब 2 बजे खेलने गया था। करीब 3.10 बजे उनके पास एक बदमाश का कॉल आया। उसने कहा तुम्हारा बच्चा हमारे पास है। 10 लाख रुपए की व्यवस्था कर लेना। मैं शाम को दोबारा कॉल करुंगा। रोहित घबरा गया और तुरंत पत्नी शिल्पा को अक्षत को ढूंढने भेजा। बच्चे के अपहरण की सूचना से कॉलोनी में सनसनी फैल गई।
ये भी पढ़ें-मप्र सरकार ने दायर की कैविएट, ट्रांसफर से नाराज अधिकारी कर सकते हैं हाईकोर्ट का रुख
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया बाइक पर दो बदमाश आए थे। एक ने चहरे पर मास्क लगा पहन रखा था। उसने कहा किराने वाले का बच्चा कौन है। उसको उसकी दादी ने बुलाया है। बच्चा खेलते हुए बाइक सवारों के पास आ गया और बदमाश उसे उठा कर ले गए। कुछ देर बाद बदमाशों ने रोहित को फोन लगा दिया। जब रुपयों की मांग की तब अक्षत के रोने की आवाज भी आ रही थी। इसके बाद रोहित ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी,अपहरण की खबर के बाद पुलस तत्काल हरकत में आ गई और कंट्रोल रुम से प्रसारण करवा कर पूरे शहर में नाकाबंदी करवा दी गई ।
ये भी पढ़ें- नर्मदा जयंती आज, उद्गम स्थल अमरकंटक में विशेष आयोजन, नर्मदा तटों प…
पुलिस ने सीसीटीवी,दो दर्जन कॉल डिटेल और एक दर्जन से अधिक संदेहियों से पूछताछ के बाद हीरा नगर थाना इलाके से अपह्रत मासूम अक्षत को बरामद कर लिया, अपहरण का मास्टर माइंड संतोष नाम का आरोपी है,हालाकि पुलिस दबी जुबान में अपहरण की मुख्य वजह आपसी विवाद को बता रही है ।

Facebook


