तीसरे चरण के लिए नामांकन का आखिरी दिन, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल कर सकते हैं नामांकन

Ads

तीसरे चरण के लिए नामांकन का आखिरी दिन, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल कर सकते हैं नामांकन

  •  
  • Publish Date - April 4, 2019 / 01:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2019 में तीसरे चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। छत्तीसगढ़ के सात लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार दोपहर तीन बजे तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। बुधवार को नामांकन के छठवें दिन 25 उम्मीदवारों ने कुल 54 नामांकन पत्र दाखिल किए।

ये भी पढ़ें: बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल को नोटिस जारी, नामांकन दाखिल करते समय नियम उल्लंघन करने 

तीसरे चरण में अब तक प्रदेश के सात लोकसभा निर्वाचन सीटों में अब तक 80 उम्मीदवारों ने 141 नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के छठवें दिन सबसे अधिक रायपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 8 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है, वहीं सरगुजा और रायगढ़ में सिर्फ एक-एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र भरा है।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग के नए निर्देश, किसी भी चरण में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले 

गुरूवार को तीसरे चरण के नामांकन का अंतिम दिन है। जिसके लिए उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी 8 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। बता दें कि नामांकन के छठवें दिन सरगुजा और रायगढ़ में एक-एक, जांजगीर में दो, बिलासपुर और कोरबा में तीन-तीन, दुर्ग में सात तथा रायपुर में 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा, जिसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, रायगढ़, कोरबा तथा सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।