जिस रोड का निरीक्षण करने गए थे विधायक, उसी रोड के गड्ढे में फंस गई गाड़ी, निकलवाया गया ट्रैक्टर से खींचकर

जिस रोड का निरीक्षण करने गए थे विधायक, उसी रोड के गड्ढे में फंस गई गाड़ी, निकलवाया गया ट्रैक्टर से खींचकर

जिस रोड का निरीक्षण करने गए थे विधायक, उसी रोड के गड्ढे में फंस गई गाड़ी, निकलवाया गया ट्रैक्टर से खींचकर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: July 10, 2021 5:24 pm IST

बलरामपुर: सामरी क्षेत्र के विधायक और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की सरकारी गाड़ी घटिया निर्माण के गड्ढे में फंस गई। दरअसल, बलरामपुर जिले के राजपुर के मुर्गी अंडापारा में चिंतामणि महाराज इस घटिया सड़क निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण करने के बाद महाराज जब वापस लौट रहे थे, तो उनकी गाड़ी उसी घटिया सड़क के गड्ढे में फंस गई।

Read More: Tripura Lockdown Notification: 17 जुलाई तक लॉकडाउन, डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीज की पुष्टि होने के बाद इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला

गाड़ी को गड्ढे से निकालने के लिए वहां मौजूद पुलिस अधिकारी, सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोगों को खूब जोर आजमाइश करनी पड़ी। बावजदू, गाड़ी बाहर नहीं निकली। बाद में ट्रैक्टर से खींचकर गाड़ी को बाहर निकलवाया गया। आरोप है कि इस सड़क में घटिया मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। सड़क के ऊपर मिट्टी डालकर काम चलाया जा रहा है। इस मामले के बाद अब कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Read More: प्रदेश में आज सिर्फ कोरोना संक्रमित 1 मरीज की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई इतनी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"