रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में आज बादल साफ नजर आए। वहीं हल्की धूप से शहर में उसम का एहसास हुआ। अगले दो से तीन दिनों तक मौसम के हाल की बात करें तो बहुत ज्यादा बारिश होने के आसार कम है।
Read More News: पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, इन शहरों में पूर्व सीएम सहित प्रमुख नेता निकालेंगे साइकिल
राज्य के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से माध्यम बारिश की संभावना है। बारिश के कम आसार के चलते अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो बस्तर संभाग को छोड़कर संभाग के कुछ जिलों में छुटपुट बारिश हो सकती है।
Read More News: मंत्रिमंडल का विस्तार, शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करने आज हो सकते हैं दिल्ली रवाना
वहीं आने वाले दो-तीन दिनों तक प्रदेश दक्षिणी हिस्से में ऐसी ही स्थिति रह सकती है। मानसून के पूरे प्रदेश में सक्रिय होने के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका था, लेकिन अब फिर से मौसम के मिजाज बदलने की बात करें तो एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से दक्षिण बिहार तक दक्षिण उत्तर प्रदेश होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
Read More News: वन विभाग की बढ़ी टेंशन, हाथियों के बाद अब वन भैंसा का बढ़ा विचरण
एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास 2.1 और 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है, और ये सिस्टम बनने की वजह से परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
Read More News: राजधानी में कोरोना के 32 नए मरीज मिले, देखें जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा