ग्रामीण बैंक में फिर से चोरी का प्रयास, ताला तोड़ अंदर घुसे चोरों ने मचाया उत्पात, लेकिन नहीं चुरा पाए रुपए

Ads

ग्रामीण बैंक में फिर से चोरी का प्रयास, ताला तोड़ अंदर घुसे चोरों ने मचाया उत्पात, लेकिन नहीं चुरा पाए रुपए

  •  
  • Publish Date - February 19, 2020 / 05:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

बेमेतरा। जिले के एक ग्रामीण बैंक में अज्ञात चोरों ने फिर से चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है। हालांकि बैंक के अंदर घुसे चोर लॉकर को तोड़ नहीं पाए। जिसके चलते बड़ी चोरी टल गई।

Read More News: परिवार सहित लापता व्यापारी का नहीं मिला सुराग, नदी किनारे लावारिस ह…

जानकारी के अनुसार बेरला थाने के कुसमी गांव के ग्रामीण बैंक में चोरी की यह तीसरी घटना है। बताया जा रहा है ​कि इससे पहले भी दो बार बैंक में अज्ञात लोगों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।

Read More News: मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज, 12 से ज्यादा अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

वहीं अब आधी रात गैस कटर से बैंक के सामने का ताला तोड़कर अंदर घुसे। इस दौरान आरोपियों ने जमकर उत्पात मचाया। हालांकि लॉकर को खोल नहीं पाए। जिसके चलते बड़ी चोरी नहीं हुआ। सुबह चोरी के बारे में पता चलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

Read More News:  प्रदेश में नहीं हो पाएगी नए डीजीपी की नियुक्ति ,यूपीएससी ने नए नाम …