शिवराज और सिंधिया के बीच 25 दिन के भीतर तीसरी बड़ी बैठक आज, मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल हुई तेज

शिवराज और सिंधिया के बीच 25 दिन के भीतर तीसरी बड़ी बैठक आज, मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल हुई तेज

शिवराज और सिंधिया के बीच 25 दिन के भीतर तीसरी बड़ी बैठक आज, मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल हुई तेज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: December 26, 2020 1:57 am IST

भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 दिसंबर यानी आज भोपाल आने वाले हैं। उनके इस दौरे को लेकर एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल बढ़ गई है। दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात करेंगे।

Read More News:  नहाते वक्त बांध में डूबकर दिग्ग्ज एक्टर की मौत, फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात करीब 1 घंटे तक चलेगी। दोनों नेताओं के बीच 25 दिन के भीतर ये तीसरी बैठक होगी। सिंधिया की प्रदेश में सक्रियता बढ़ने से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।

Read More News: मध्य इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2020 में भूपेश सरकार की 

मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार सिंधिया समर्थकों को ज्यादा है। खास तौर से तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को लेकर। दोनों का मंत्रिमंडल में फिर से शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है।

Read More News: MP Ki Baat: ओवैसी की एंट्री! बीजेपी के लिए साबित होगी चुनौती या कांग्रेस के लि

वहीं अन्य नेताओं को निगम-मंडल में नियुक्ति और संगठन में जगह दिए जाने का सिंधिया पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने सिंधिया के दौरे को लेकर निशाना साधा है।

Read More News: क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए मुंबई से बुलाई गई बेली डांसर, डांसरों ने देर रात क्लब में लगाए ठुमके, बिना बैच नंबर के शराब भी जब्त


लेखक के बारे में