इस विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- करते हैं झूठ की राजनीति

Ads

इस विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- करते हैं झूठ की राजनीति

  •  
  • Publish Date - August 25, 2019 / 07:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

भोपाल। कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया है। कुणाल चौधरी का कहना है की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया था की इस योजना में हितग्राहियो को पैसे नहीं मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: सिंधिया को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी मिलने पर जनसंपर्क मंत्री ने कहा- सौंपी 

विधायक कुणाल चौधरी ने कहा है कि सरकार बनने के बाद इस योजना में 26 हजार जोड़ों के खाते में सरकार ने 125 करोड़ जमा कराया है। कुणाल चौधरी ने शिवराज सिंह पर प्रदेश में अतिवर्षा के कारण खराब फसलों को लेकर सरकार के द्वारा सर्वे नहीं कराने के बयान को भी गलत बताया। कुणाल चौधरी ने कहा की शिवराज सिंह की मांग से पहले ही सरकार सर्वे के आदेश दे चुकी है।

ये भी पढ़ें: शराब माफिया के घर में पुलिस ने मारा छापा, दौ सौ पेटी अंग्रेजी शराब जप्त