रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 5वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 8 दिसम्बर को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।
ये भी पढ़ें- आधार को पैन कार्ड से लिंक नहीं करवाएं है तो पढें ये खबर, अब मंत्री …
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है।
ये भी पढ़ें- सामने आई केंद्र सरकार के खिलाफ मुख्यमंत्री की नाराजगी, कहा- अच्छा ह…
लोकवाणी में इस बार का विषय “आदिवासी विकास: हमारी आस” रखा गया है। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर आगामी 25, 26 एवं 27 नवम्बर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/u_Li_KBTRiM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>