ज्वेलरी शॉप से महिलाओं ने पार किया सोने का झुमका, तीन बच्चों के साथ पहुंची थी दुकान पर

Ads

ज्वेलरी शॉप से महिलाओं ने पार किया सोने का झुमका, तीन बच्चों के साथ पहुंची थी दुकान पर

  •  
  • Publish Date - October 13, 2020 / 12:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

रायपुर: राजधानी रायपुर के एक ज्वेलरी शॉप में महिलाओं ने सेंधमारी की है। आरोपी महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप से सोने का झुमका पार कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर 4.7 ग्राम के झुमके को पार कर दिया। मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिलाओं की तलाश करने मे जुटी हुई है।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: ड्रग्स नेटवर्क में सामने आया MCX कांड के आरोपी मन्नू नत्थानी और नितिन चोपड़ा का नाम

मिली जानकारी के अनुसार मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक ज्वेलरी शॉप में मंगलवार को तीन महिलाएं एक बच्चे के साथ पहुंची थी। शॉप में पहुंचने के बाद महिलाओं ने सोने की ज्वेलरी दिखाने की बात कही और दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने का झुमका पार कर दिया।

Read More: CGPSC 2020 मेंस परीक्षा मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, कल याचिकाकर्ता रखेंगे अपना पक्ष