8 साल के बच्चे को उठा ले गया बाघ, क्षत-विक्षत हालत में जंगल में मिली मासूम की लाश, लोगों में दहशत

Ads

8 साल के बच्चे को उठा ले गया बाघ, क्षत-विक्षत हालत में जंगल में मिली मासूम की लाश, लोगों में दहशत

  •  
  • Publish Date - December 8, 2020 / 03:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

शहडोल। संजय नेशनल पार्क दुबरी से लगे बोचारो के बफर जोन में बाघ ने एक मासूम की जान ले ली। यहां शौच के लिए गए 8 साल के मासूम पर बाघ ने हमला किया है। उसकी लाश जंगल में क्षत-विक्षत हालत में जंगल में मिली है।

Read More News: कांग्रेस को जोर का झटका, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कोषध्यक्ष ने पद और पार्टी से दिया इस्तीफा

इस घटना से लोगों में जबरदस्त दहशत है। जानकारी के अनुसार 8 साल का मासूम हर दिन की तरह शौच के लिए गया था, इस दौरान बाघ ने बच्चे पर छपट्टा मारकर उसे उठाकर जंगल ले गया। वहीं मासूम को अपना शिकार बनाने के बाद शव को जंगल में लावारिश हालत में छोड़ दिया।

Read More News:  राजधानी के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, बंगाल की 3 युवतियों सहित 5 गिरफ्तार, कमरे से आपत्तिजनक सामाग्री जब्त

ग्रामीणों ने मासूम की लाश जंगल में अलग-अलग स्थानों से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले भी बाघ ने महिला को अपना शिकार बनाने हमला किया था। वहीं अब 8 साल के मासूम को अपना शिकार बनाया है। इस हमले से लोगों में दहशत है।

Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 3 हजार के पार, आज 1423 नए संक्रमितों की पुष्टि