रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आज 136वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यालय में पीसीसी चीफ ने ध्वजारोहण किया। राजीव भवन में सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ध्वजारोहण किया। इधर भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया। वहीं सभी ब्लॉक और जिला स्तर पर भी आज कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
Read More News: बांधवगढ़ में लौटी नाइट सफारी की रौनक, सैलानियों ने रात में देखी जंगल की खूबसूरती
इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण और त्याग बलिदान से लेकर देश सेवा का नाम “कांग्रेस” है। इस कांग्रेस ने आज 135 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर ली है। कांग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस पर हम भारतवासियों का आभार व्यक्त करते हैं जिनकी वजह से यह देश सबका देश बन सका।
Read More News: शुरू होने से पहले ही स्थगित हुआ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, विधायकों को प्रोटेम स्पीकर के कक्ष में
<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”hi” dir=”ltr”>स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण और त्याग बलिदान से लेकर देश सेवा का नाम 'कांग्रेस' है। इस कांग्रेस ने आज 135 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर ली है।<br>कांग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस पर हम भारतवासियों का आभार व्यक्त करते हैं जिनकी वजह से यह देश सबका देश बन सका। <a href=”https://t.co/BE7u0CRQGK”>pic.twitter.com/BE7u0CRQGK</a></p>— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) <a href=”https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1343421406134976512?ref_src=twsrc%5Etfw”>December 28, 2020</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
पीसीसी चीफ मरकाम ट्रैक्टर यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम दोपहर 2 बजे राजीव भवन से ट्रैक्टर यात्रा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रैक्टर यात्रा रायपुर से शुरू होकर सिमगा बेमेतरा मुंगेली होते हुएए तखतपुर में ख़त्म होगी।
Read More News: भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न, राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा
इस ट्रैक्टर यात्रा के माध्यम से कांग्रेसी केंद्रीय कृषि सुधार बिल का नुक़सान बताएंगे। वहीं राज्य सरकार किसानों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी भी देंगे।
Read More News: BPCL, एयर इंडिया निजीकरण को लेकर दृढ़ है मोदी सरकार, क्या पूरा होगा विनिवेश लक्ष्य?