आज से थोड़ी राहत के साथ टोटल लॉकडाउन, इधर बस्तर संभाग के सभी जिलों में भी लॉकडाउन
आज से थोड़ी राहत के साथ टोटल लॉकडाउन, इधर बस्तर संभाग के सभी जिलों में भी लॉकडाउन
रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा रोजाना एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। रोजाना 100 से अधिक मौत और 10 हजार से ज्यादा नए मरीजों की पुष्टि होने के चलते अस्पताल और श्मशान घाटों की व्यवस्था बिगड़ गई है। हालात को देखते हुए राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इधर बस्तर संभाग के सभी जिले भी आज से लाॅकडाउन हो गया है। इसके साथ ही अब पूरे छत्तीसगढ़ में लाॅकडाउन लग गई है।
Read More News: राजधानी में मौत का अस्पताल ! पल भर में हो गया अमंगल…5 मौत .. जिम्मेदार कौन?
बता दें कि रायपुर समेत कई जिलों में लॉकडाउन बढ़ाया गया है। कहीं 26ए कहीं 27 और कहीं 28 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। बात करें बस्तर संभाग के सभी जिलों की तो कांकेर और नारायणपुर में आज से टोटल लॉकडाउन लागू हो गया। कोंडागांव और सुकमा में लॉकडाउन कल से लागू हो जाएगा।
Read More News: कैसे हुई 863 रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी? पता लगाने में नकाम पुलिस और अस्पताल प्रबंधन
आज से थोड़ी राहत
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने छूट के साथ लाॅकडाउन को बढ़ाया गया है। इनमें स्ट्रीट वेंडर्स घूम-घूमकर फल, सब्जी और राशन बेच सकेंगे। बैंकों को भी सिर्फ बैकिंग कामकाज के लिए खोलने की अनुमति है। रायपुर में सरकारी राशन की दुकानें टोकन सिस्टम से खुलेंगी। लॉकडाउन की बाकी पाबंदियां पहले की तरह लागू रहेंगी।
Read More News: हम हैं न क्यों टेंशन लेते हो…रेमडेसिवीर दिला देंगे…बस कुछ पैसे एक्सट्रा लगेगा, 47 हजार लेकर युवाओं ने थमा दिया नकली इंजेक्शन
इन जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन
1. दुर्ग- 6 अप्रैल से 19 अप्रैल- 26 अप्रैल
2. रायपुर- 9 अप्रैल से 19 अप्रैल- 26 अप्रैल
3. राजनांदगांव- 10 अप्रैल से 19 अप्रैल- 26 अप्रैल
4. बेमेतरा- 10 अप्रैल से 19 अप्रैल
5. बालोद- 10 अप्रैल से 19 अप्रैल- 26 अप्रैल
6. बलौदाबाजार- 11 अप्रैल से 21 अप्रैल
7. कोरिया- 11 अप्रैल से 19 अप्रैल- 28 अप्रैल
8. धमतरी- 11 अप्रैल से 26 अप्रैल
9. जशपुर- 11 अप्रैल से 18 अप्रैल- 26 अप्रैल
10. कोरबा- 12 अप्रैल से 21 अप्रैल- 27 अप्रैल
11. सूरजपुर- 13 अप्रैल से 23 अप्रैल – 26 अप्रैल
12. सरगुजा- 13 अप्रैल से 23 अप्रैल- 26 अप्रैल
13. जांजगीर- 13 अप्रैल से 23 अप्रैल
14. गरियाबंद- 13 अप्रैल से 23 अप्रैल- 26 अप्रैल
15. बिलासपुर- 14 अप्रैल से 21 अप्रैल- 26 अप्रैल
16. रायगढ़- 14 अप्रैल से 22 अप्रैल- 27 अप्रैल
17. महासमुंद- 14 अप्रैल से 22 अप्रैल- 26 अप्रैल
18. मुंगेली- 14 अप्रैल से 21 अप्रैल
19. बलरामपुर- 14 अप्रैल से 25 अप्रैल- 26 अप्रैल
20. पेंड्रा- 14 अप्रैल से 21 अप्रैल- 26 अप्रैल
21. कवर्धा- 15 दिन का अंशिक लॉक डाउन
22 जगदलपुर- 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक
23. बीजापुर- 16 अप्रैल से 26 अप्रैल तक
24. दंतेवाड़ा- 18 अप्रैल से 27 अप्रैल तक
25. नारायणपुर- 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक
26. कांकेर- 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक
27. कोंडागांव- 20 अप्रैल से 26 अप्रैल तक
28. सुकमा- 20 अप्रैल से 1 मई तक

Facebook


