4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, सिंह बनाए गए महानिरीक्षक गुप्तवार्ता

Ads

4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, सिंह बनाए गए महानिरीक्षक गुप्तवार्ता

  •  
  • Publish Date - March 27, 2019 / 11:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक अनंत कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता,पुलिस मुख्यालय भोपाल, बनाए गए हैं। जबकि केसी जैन को पुलिस महानिरीक्षक विसबल पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

इसी तरह जीके पाठक को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय विसबल(मुख्यालय) भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, डीएस चौधरी को उप पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई,पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी, मुन्ना भाई प्रकरण को लेकर आपस में भिड़े, मामला पंहुचा निर्वाचन आयोग में 

बता दें कि इससे पहले बीते शनिवार को राज्य शासन ने आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया था। इसके अनुसार आईपीएस मकरंद देउस्कर को होशंगाबाद के आईजी बनाए गए थे। जबकि आईपीएस संजय तिवारी और डॉ आशीष कुमार को इंदौर ग्रामीण के डीआईजी के पद पर पदस्थ किया गया है।