कवर्धा। नक्सली मामले में संवेदनशील कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र में विस्फोटक से भरा ट्रक पकड़ा गया है। ट्रक में 8 टन विस्फोटक भरा हुआ था और यह रायपुर से इलाहाबाद जा रहा था। कुकदूर पुलिस ने बिना सुरक्षा व पूछताछ में सही जानकारी नही देने पर ड्राइवर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों से कवर्धा के रास्ते बड़ी मात्रा में अवैध शराब राज्य में पहुंचती है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने कुकदूर और चिल्फीघाटी में चेक पोस्ट तैयार की है।
यह भी पढ़ें : स्वाइन फ्लू का कहर, तीन और पॉजिटिव मरीज मिले
यह व्यवस्था विधानसभा चुनाव के दौरान भी लागू थी। इसमें हर चेकपोस्ट पर दो-दो जवान तैनात रहते हैं। चेकपोस्ट मूलत: शराब की अवैध तस्करी को रोकने के लिए है, सतर्कता के चलते तैनात जवानों ने विस्फोटक से भरा ट्रक पकड़ने में सफलता हासिल की।