रीवा। लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर अपने साधन से घर लौट रहे हैं। इस बीच देश में एक के बाद एक मजदूरों के साथ हादसे की लगातार खबरें भी सामने आ रही है। वहीं मजदूरों की मजबूरी की कई तस्वीरों के अलावा दर्दभरी दास्तां भी सामने आ रही है।
Read More News: कम जगह में शख्स की कार पार्किंग पर फिदा हो गए आनंद महिंद्रा, कह दी ये बात.. वीडियो वायरल
इधर रीवा में आज मजदूरों से भरा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा है कि दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर होने से हादसा हुआ। वहीं गंभीर चोट आने से मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।
Read More News: पैदल चल रहे मजदूरों के लिए बनाए जाएंगे ट्रांजिट प्वाइंट, बसों के जरिए पहुंचाया जाएगा
यह हादसा चोरहटा बाईपास के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से मजदूरों को लेकर जा रही थी। वहीं यह नहीं पता चल पाया है कि मृतक मजदूर कहां के रहने वाले हैं, और कहां जा रहे थे। फिलहाल पुलिस आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों के जरिए पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Read More News: छत्तीसगढ़ के लिए लखनऊ से स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन, लोगों की वापसी के लिए अन्य