प्रदेश के दो शहर वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की सूची में शामिल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, यूनेस्को की टीम तैयार करेगी मास्टर प्लान

Ads

प्रदेश के दो शहर वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की सूची में शामिल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, यूनेस्को की टीम तैयार करेगी मास्टर प्लान

  •  
  • Publish Date - December 7, 2020 / 03:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

भोपाल। प्रदेश के ऐतिहासिक शहर ग्वालियर और ओरछा को यूनेस्को ने अर्बन लैंडस्केप सिटी प्रोग्राम के तहत वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की सूची में शामिल कर लिया है। पर्यटन उद्देश्य से इसे शहर के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे कोरोना काल में लगभग खत्म हो चुके पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। हेरिटेज सूची में आने के बाद ग्वालियर का चेहरा बदल जाएगा।

Read More News: राजधानी में भी दुकानों के बंद होने के समय में किया गया बदलाव, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

अब यूनेस्को ग्वालियर और ओरछा के ऐतिहासिक स्थलों को बेहतर बनाने के लिए पर्यटन विभाग के साथ मिलकर मास्टर प्लान तैयार करेगा। साल 2021 में यूनेस्को की टीम ग्वालियर और ओरछा आकर प्लान बनाने में अपनी राय रखेगी।

Read More News: भारत बंद के समर्थन में शिवसेना, संजय राउत बोले- किसान अन्नदाता हैं, नैतिक जिम्मेदारी के नाते स्वेच्छा से हिस्सा लें

बता दें कि बुंदेलखंड में स्थित खूबसूरत ओरछा का इतिहास बेहद खास है। ओरछा अपने मंदिरों और महलों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां कई मंदिर भी स्थित हैं। ओरछा राज महल, जहांगीर महल, रामराजा मंदिर, राय प्रवीन महल, लक्ष्मीनारायण मंदिर आदि हैं। वहीं ग्वालियर शहर गुर्जर प्रतिहार राजवंश, तोमर, बघेल कछवाहों और सिंधिया वंश की राजधानी रहा है। इनके द्वारा बनवाए गए प्राचीन चिन्ह स्मारकों, किलों, महलों के रूप में मिल जाएंगे। ग्वालियर एक आधुनिक शहर है के साथ-साथ जाना-माना औद्योगिक केन्द्र है।