रमन के OSD रहते गुप्ता पर सरकारी बंगले में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, दो बार गर्भपात भी कराया, कोर्ट में किए गए पेश

रमन के OSD रहते गुप्ता पर सरकारी बंगले में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, दो बार गर्भपात भी कराया, कोर्ट में किए गए पेश

रमन के OSD रहते गुप्ता पर सरकारी बंगले में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, दो बार गर्भपात भी कराया, कोर्ट में किए गए पेश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: January 9, 2020 11:11 am IST

रायपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह के OSD और दुष्कर्म के आरोपी ओपी गुुप्ता को कोर्ट में पेश किया गया। गुुुप्ता पर रमन के ओएसडी रहते नाबालिक से रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी OP गुप्ता को एडीजे राधिका सैनी की फास्ट ट्रैक कोर्ट में किया गया पेश।

 

पढ़ें- ‘ट्रिपल तलाक, 370, रामजन्म भूमि जैसे अहम मुद्दों पर फैसला आने से का…

वहीं इस गिरफ्तारी को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। रमन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पुलिस से मामले की जानकारी मांगी गई है। बिना तथ्यों के कुछ कहना संभव नहीं होगा। बिना तथ्यों के इस मामले को राजनैतिक षड़यंत्र कहना उचित नहीं है। बता दें ओपी गुप्ता पर पर शादी का झांसा देकर नाबालिग से तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप है। मामले में पुलिस ओपी गुप्ता को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें- सोमानी प्रोसेसर कंपनी के मालिक बुधवार शाम से लापता, अपहरण की आशं

गुप्ता ने रायपुर निवास और सरकारी बंगले में इस घिनौने करतूत को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस ने यह भी बताया कि जब पीड़िता शिकायत करने की बात कहती तो उसे डरा धमका कर शांत कर दिया जाता था। गौरतलब है कि पीड़िता ने ओपी गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मजबूरी का फायदा उठाकर गुप्ता ने कई बार उसका यौन शोषण किया है। बताया यह भी जा रहा है कि ओपी गुप्ता ने पीड़िता का दो बार अबॉर्शन करवाया है। मामले में पीड़िता ने बीते दिनों शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने ओपी गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें- दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक‘ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री

दो बाघों की वर्चस्व की लड़ाई


लेखक के बारे में