छत्तीसगढ़ में लगाया जाएगा लॉकडाउन या कर्फ्यू? मंत्री टीएस सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात…

छत्तीसगढ़ में लगाया जाएगा लॉकडाउन या कर्फ्यू? मंत्री टीएस सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात...

छत्तीसगढ़ में लगाया जाएगा लॉकडाउन या कर्फ्यू? मंत्री टीएस सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: November 26, 2020 11:08 am IST

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण और मौत के आंकड़ों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के अलग—अलग हिस्सों से रोजाना एक हजार से अधिक नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। हालात को देखते हुए लोगों में कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी दिनों में प्रदेश में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान जैसे में राज्यों की सरकारों ने कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया है। वहीं, कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है।

Read More: छत्तीसगढ़ में दिखा चक्रवाती तूफान निवार का असर, पेंड्रा और आस-पास के इलाकों में हो रही बारिश

मंत्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब तक देश में कोरोना की वैक्सीन नहीं आती, तब स्थिति ऐसी ही रहेगी। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के करीब पहुंच गया है, सचेत रहने की जरूरत है। सावधानी नहीं बरते तो संक्रमण बढ़ेगा, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। प्रदेश में अभी नाइट कर्फ्यू या कर्फ्यू लगाने जैसी स्थिति नहीं है। स्थिति खराब होगी तब सरकार कोई विचार करेगी।

Read More: सरकार की क्रूरता के खिलाफ डटकर खड़ा है देश का किसान: राहुल

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बुधवार को 1877 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख 29 हजार 203 हो गई। वहीं, कल 16 संक्रमितों की मौत हो गई थी, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 2783 हो गया था। प्रदेश में अब तक 2 लाख 01 हजार 744 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 22 हजार 815 लोगों का उपचार जारी है।

Read More: धान खरीदी पर सरकार की तैयारी पूरी : भूपेश बघेल, BJP को बताया अफवाह फैलाने वाली फैक्ट्री, कस्टडी में मौत पर कही बड़ी बात


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"