महिला ने घर के शौचालय में आग लगाकर कर ली खुदकुशी, कारण अज्ञात

Ads

महिला ने घर के शौचालय में आग लगाकर कर ली खुदकुशी, कारण अज्ञात

  •  
  • Publish Date - November 4, 2019 / 12:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

तखतपुर: जहरागांव थाना क्षेत्र से महिल की खुदकुशी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने ही घर के शौचालय में आग लगाकार खुदकुशी कर ली। हादसे के वक्त महिला घर पर अपने बच्चों के साथ थी और पति काम पर गया हुआ था। मृतक अपने बच्चों को खाना देकर शौचालय से आने की बात कह कर गई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद शौचालय से धुंआ उठने लगा था। इसके बाद बच्चों में आस-पास के लोगों को मामले की जानकारी दी। तब तक देर हो चुकी थी, उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर कार्रवाई कर रही है।

Read More: कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा प्रदेश के सभी सांसद नपुंसक हैं…प्रदेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार जरहागाव थाने के ग्राम तेलिया पुरान अश्वनी कश्यप में अपने परिवार के साथ रहता था। रविवार सुबह 9 बजे वह अपने काम पर चला गया। घर पर उसकी पत्नी महारानी बच्चों के साथ घर पर थी। बच्चों को खाना देकर महारानी शौचालय चली गई, लेकिन काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो बच्चों ने जाकर अपनी मां को आवाज दिया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर आसपास के लोगों को बताया। आसपास के लोगों ने आकर जब देखा तो शौचालय के अंदर से धुआं निकल रहा था। किसी अनिष्ट की आशंका के चलते शौचालय का दरवाजा खोला गया, जो कि अंदर से बंद था। अंदर का दृश्य भयावह था, महारानी जल रही थी और मरणासन्न स्थिति में थी। आनन फानन में पानी डाला गया पर महारानी की मौत हो चुकी थी।

Read More: शिवसेना का नया पैतरा, कल राज्यपाल से मिलकर भाजपा को मौका देने की करेगी मांग, ये है बड़ी वजह

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/PQmWMsCyW-8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>