कुत्ते के पिल्ले को लेकर युवक ने दो युवतियों को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वयरल हो रहा वीडियो

कुत्ते के पिल्ले को लेकर युवक ने दो युवतियों को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वयरल हो रहा वीडियो

कुत्ते के पिल्ले को लेकर युवक ने दो युवतियों को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वयरल हो रहा वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: October 17, 2019 9:50 am IST

ग्वालियर: शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र से दो युवतियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक और दोनों युवतियों के बीच विवाद कुत्ते के बच्चे को लेकर हुआ था। युवतियों और युवक के बीच विवाद इतना बढ़ा कि उसने दोनों युवतियों को पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु, कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर किया धरना-प्रदर्शन, तबादला नीति का कर रहे हैं विरोध

मिली जानकारी के अनुसार जनकगंज थाना क्षेत्र के दाना ओली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने नगर निगम के डॉग स्क्वाड को मोहल्ले के एक कुत्त के पिल्ले को ले जाने की सूचना दी थी। लेकिन जब युवतियों को इस बात की जानकारी मिली वे मौके पर पहुंचकर कुत्ते के पिल्ले को देखरेख करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों युवतियों और युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने युवतियों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

Read More: गोवर्धन पूजा के दिन मनाया जाएगा “गौठान दिवस”, राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को जारी किए निर्देश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"