युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को भेजा खून से लिखा पत्र, ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कही ये बात…

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को भेजा खून से लिखा पत्र, ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कही ये बात...

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को भेजा खून से लिखा पत्र, ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कही ये बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: June 4, 2019 12:07 pm IST

भिंड: लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद से कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है। जहां एक ओर राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे की पेशकश की है वहीं, दूसरी ओर कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने भी इस्तीफा दे दिया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की मांग उठने लगी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खून से पत्र लिखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है।

Read More: गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बैठक, जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा और नए परिसीमन ​सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष की कमान सीएम कमलनाथ के हाथों है, लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 में हार के बाद से नए प्रदेश अध्यक्ष की मांग उठन लगी है। चुनाव में मिली हार के बाद हुई सीडब्ल्यूसी की समीक्षा बैठक में राहुल गांधी ने भी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद नहीं भुना पाए और हमें हार का सामना करना पड़ा।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"