रक्तरंजित हुई राजधानी, क्रिकेट सट्टे के विवाद में युवक को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

Ads

रक्तरंजित हुई राजधानी, क्रिकेट सट्टे के विवाद में युवक को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

  •  
  • Publish Date - January 31, 2020 / 01:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना में एक शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया। मोमिन पारा में आधी रात क्रिकेट सट्टे के विवाद में चाकूबाजी हुई।

पढ़ें- महिला के साथ दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

नयापारा निवासी शाहनवाज को मोमिनपारा इलाके में बुलाकर चाकू से वार किया गया।

पढ़ें- रायपुर रेलवे स्टेशन से 30 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार, पकड़े गए तस…

वारदात के बाद 4 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। घायल युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। बता दें ये पूरा मामला आजाद चौक थाने का है।

पढ़ें- कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की एडवाइजरी

बहरहाल पुलिस केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।