तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,050 नए मामले

Ads

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,050 नए मामले

  •  
  • Publish Date - November 14, 2020 / 05:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

हैदराबाद, 14 नवंबर (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,050 नए मामले सामने आए और महामारी से चार और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2.56 लाख हो गए और मृतकों की संख्या 1,401 पर पहुंच गई।

राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी एक बुलेटिन में दिए गए 13 नवंबर रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में 232, मेडचल मलकाजगिरी में 90 और रंगारेड्डी में 75 नए मामले सामने आए।

राज्य में अभी कोविड-19 के 16,404 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 93.06 प्रतिशत है।

भाषा यश अविनाश

अविनाश