कर्नाटक में कोविड​​-19 के 1,236 नए मामले, 10 और मौतें हुईं

Ads

कर्नाटक में कोविड​​-19 के 1,236 नए मामले, 10 और मौतें हुईं

  •  
  • Publish Date - December 17, 2020 / 02:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

बेंगलुरु, 17 दिसंबर (भाषा) कर्नाटक में कोविड​​-19 के 1,236 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 9.5 लाख हो गई, जबकि संक्रमण से 10 और मौत होने से राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,981 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, दिन में 1,497 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,205 है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 9,05,901 हो चुके हैं, इनमें से 11,981 मरीजों की मौत हो चुकी है और 8,78,696 मरीज ठीक हो चुके हैं।

भाषा शुभांशि मनीषा

मनीषा