ओडिशा में कोविड-19 के 10 नए मामले

ओडिशा में कोविड-19 के 10 नए मामले

ओडिशा में कोविड-19 के 10 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: May 20, 2022 4:39 pm IST

भुवनेश्वर, 20 मई (भाषा) ओडिशा में कोरोना वायरस से 10 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ शुक्रवार तक राज्य में आए कुल मामलों की संख्या 12,88,349 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 10 संक्रमितों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

बुलेटिन के अनुसार गत 24 घंटे के दौरान किसी संक्रमित की मौत दर्ज नहीं की गई है और कुल मृतकों की संख्या 9,126 पर स्थिर है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में इस समय 118 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 12,79,052 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जिनमें से 12 मरीज गत 24 घंटों के दौरान ठीक हुए हैं।

भाषा धीरज नेत्रपाल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में