वडोदरा के पास सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 16 अन्य घायल

Ads

वडोदरा के पास सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 16 अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - November 18, 2020 / 04:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

वडोदरा, 18 नवम्बर (भाषा) गुजरात के वडोदरा शहर की बाहरी इलाके में बुधवार की सुबह एक मिनी ट्रक के एक अन्य ट्रक से टकराने की घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। हताहत हुए सभी लोग मिनी ट्रक में सवार थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

वडोदरा के पुलिस आयुक्त आर. बी. ब्रह्मभट्ट ने बताया कि हादसा वाघोडिया सर्कल पर हुआ जब मिनी ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि जिन 10 लोगों की मौत हुई वे सभी सूरत शहर के वराछा इलाके के थे और पंचमल जिले के पावागढ़ जा रहे थे।

भाषा निहारिका रंजन

रंजन