दिल्ली में किसानों का शतक! मोदी सरकार के कृषि कानून को वापस लेने की मांग पर अब भी हैसले बुलंद

दिल्ली में किसानों का शतक! मोदी सरकार के कृषि कानून को वापस लेने की मांग पर अब भी हैसले बुलंद

दिल्ली में किसानों का शतक! मोदी सरकार के कृषि कानून को वापस लेने की मांग पर अब भी हैसले बुलंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: March 6, 2021 3:34 pm IST

नयी दिल्ली: आंदोलन के 100 दिन पूरे होने के बीच किसान नेताओं ने शनिवार को कहा कि प्रदर्शनकारी संगठन तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की अपनी मांग पर अडिग हैं। साथ ही किसान नेताओं ने कहा कि वे सरकार के साथ वार्ता को तैयार हैं, लेकिन बातचीत बिना शर्त होनी चाहिए। इससे पहले दिन में हजारों किसानों ने हरियाणा के कुछ स्थानों पर कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे को अवरुद्ध किया। दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने के चलते किसानों ने रास्ता जाम करके अपना विरोध दर्ज कराया।

read More: कांग्रेस ने किया असम विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, सूची में 40 लोगों का नाम शामिल

संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य दर्शन पाल ने कहा कि किसान संगठन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की अपनी मांग पर अडिग हैं। पाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ” हमारे आंदोलन की शुरुआत से ही मांग एक समान रही है कि तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। हम सरकार से वार्ता बहाली के लिए तैयार हैं। हालांकि, ऐसा बिना किसी पूर्व शर्त के होना चाहिए।”

Read More: 15 दिन, 4 शहीद…कहां हो रही चूक…अब लाल आतंक को कैसे काउंटर करेगी सरकार?

सरकार ने जनवरी में विवादास्पद कृषि कानूनों को एक से डेढ़ साल के लिए स्थगित करने के साथ ही किसानों की समस्याओं का उचित समाधान करने के मद्देनजर संयुक्त समिति बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे किसान संगठनों ने नकार दिया था। वरिष्ठ किसान नेता कुलवंत सिंह संधू ने कहा कि किसान संगठनों ने कभी भी केंद्र सरकार के साथ बातचीत से इंकार नहीं किया है। साथ ही कहा कि मांगों और वार्ता को लेकर उनका रुख शुरू से ही स्पष्ट है।

Read More: 50 से अधिक लोगों से की 50 लाख रुपए की ठगी, आरक्षक दंपति पहुंचे हवालात

संधू ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन को तेज करने के संबंध में निर्णय लेने के लिए नौ मार्च को बैठक बुलाई है। उन्होंने दावा किया, ” हर दिन और अधिक लोग किसान आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। राजधानी की चार सीमाओं पर ही 1.25 लाख से अधिक लोग मौजूद हैं।” अन्य किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि किसान हमेशा सरकार के साथ वार्ता करने को तैयार हैं।

Read More: पांच लोगों की मौत के मामले में गृह मंत्री साहू ने दिए इंटिलिजेंस जांच के निर्देश, कहा- टीम गठित कर करें आवश्यक कार्रवाई

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ” लोकतंत्र में किसी भी समस्या का हल बातचीत से ही निकलेगा। लेकिन, जो लोग सत्ता में हैं, उन्हें हमारे पास औपचारिक निमंत्रण भेजना चाहिए, जिस तरह पूर्व में हुई वार्ता के दौरान किया गया था। सरकार की तरफ से सशर्त बातचीत से समस्या का हल नहीं निकलेगा।” इससे पहले, किसानों ने आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को हरियाणा में छह लेन वाले कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर कुछ स्थानों पर यातायात अवरुद्ध कर दिया।

Read More: कोरोना, नाइट कर्फ्यू और कादर खान! फिल्मी चरित्र के जरिए किसी कलाकार का मखौल उड़ाना गलत नहीं है?

किसानों का प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जो अपराह्न चार बजे तक जारी रहा। काले झंडे थामे तथा बांह पर काली पट्टी बांधे किसानों और काला दुपट्टा पहने महिला प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें नहीं माने जाने को लेकर भाजपा नीत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सोनीपत तथा झज्जर और कुछ अन्य स्थानों पर प्रदर्शनकारी अपने ट्रैक्टर ट्रॉली तथा अन्य वाहन लेकर आए और उन्हें केएमपी एक्स्प्रेसवे के कुछ हिस्सों में बीच में खड़ा कर दिया।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 290 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 1 की मौत

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"