पुडुचेरी में कोविड-19 के 100 नए मामले, दो मरीजों की मौत

पुडुचेरी में कोविड-19 के 100 नए मामले, दो मरीजों की मौत

पुडुचेरी में कोविड-19 के 100 नए मामले, दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: July 18, 2021 7:48 am IST

पुडुचेरी, 18 जुलाई (भाषा) पुडुचेरी में रविवार को कोविड-19 के 100 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,19,703 हो गई। वहीं, दो और मरीजों की इस बीमारी से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,778 हो गई।

इस अवधि में अस्पतालों से 144 मरीजों को छुट्टी मिली, जिसके बाद कुल संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,16,801 हो गई है। यहां अब 1,124 मरीजों का उपचार चल रहा है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस बीमारी से दो और मरीजों की मौत हो गई तथा ये दोनों पहले से अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

पुडुचेरी में संक्रमण दर 1.62 फीसदी है। मृत्यु एवं स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.49 फीसदी और 97.58 फीसदी है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक केंद्रशासित प्रदेश में 6,37,634 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें दूसरी खुराक लेने वाले लोग भी शामिल हैं।

भाषा स्नेहा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में