प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंध्र युवा कांग्रेस, एनएसयूआई की भूख हड़ताल

प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंध्र युवा कांग्रेस, एनएसयूआई की भूख हड़ताल

प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंध्र युवा कांग्रेस, एनएसयूआई की भूख हड़ताल
Modified Date: July 25, 2026 / 11:18 am IST
Published Date: July 25, 2026 11:18 am IST

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), 25 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को यहां भूख हड़ताल करेंगे।

यह विरोध प्रदर्शन देशभर में परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में किया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार, भूख हड़ताल विजयवाड़ा के धरना चौक पर सुबह शुरू होने का कार्यक्रम है।

राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के आयोजन में कथित अनियमितताओं के विरोध में वामपंथी संगठनों से जुड़े छात्र एवं युवा संगठनों के बंद के आह्वान के कारण शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में कई शिक्षण संस्थान बंद रहे।

भाषा

सिम्मी खारी

खारी


लेखक के बारे में