नयी दिल्ली: 1000 People Died due to Earthquake दुनिया में ऐसे बहुत से फनकार हुए हैं, जो किसी एक देश की सरहद तक सीमित नहीं रहे। ऐसे भी लोग हुए है, जिन्होंने किसी एक साज के साथ खुद को ऐसा जोड़ लिया कि दोनों एक दूसरे का पर्याय बन गए। बांसुरी के साथ हरि प्रसाद चौरसिया, तबले के साथ उस्ताद अल्लाह रक्खा खां और उनके पुत्र उस्ताद जाकिर हुसैन, सितार के साथ पंडित रवि शंकर और शहनाई के साथ उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का नाम बड़े अदब और एहतमाद से लिया जाता है।
1000 People Died due to Earthquake उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की बात करें कि वह अपने फन में इस कदर माहिर थे कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। 21 अगस्त का दिन इतिहास में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के निधन के दिन के तौर पर दर्ज है।