कर्नाटक में कोविड-19 के 1,003 नये मामले, 18 मरीजों की मौत

Ads

कर्नाटक में कोविड-19 के 1,003 नये मामले, 18 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 17, 2021 / 09:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

बेंगलुरु, 17 सितंबर (भाषा) कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,003 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,66,194 हो गयी, जबकि 18 और मरीजों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 37,573 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 15,960 है। संक्रमण के नये मामलों में राज्य के बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 310 नये मामले सामने आए जबकि यहां छह मरीजों की मौत हुई। इसके बाद दक्षिण कन्नड़ जिले में 124, कोडागु में 96 और उडुपी में कोरोना वायरस संक्रमण के 94 नये मामले सामने आए।

कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,199 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,12,633 हो गयी। संक्रमण की दर 0.67 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.79 प्रतिशत बनी हुई है।

कर्नाटक में अब तक कुल 4,60,04,395 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 1,48,496 नमूनों की जांच शुक्रवार को हुई। भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश