पुडुचेरी, 28 अक्टूबर (भाषा) पुडुचेरी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 102 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 34,583 हो गई।
पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत हो गई।
इसके साथ ही मृतकों की संख्या 590 पर पहुंच गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में 154 मरीज ठीक हो गए।
केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक कोविड-19 के 30,307 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 3,686 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भाषा यश शाहिद
शाहिद