दिल्ली में कोविड-19 के 1,083 नए मामले, एक मरीज की मौत

Ads

दिल्ली में कोविड-19 के 1,083 नए मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - April 24, 2022 / 08:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,083 नए मामले सामने आए और बीते 24 घंटे के दौरान महामारी से एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 4.48 प्रतिशत दर्ज की गई है। संक्रमण के नए मामलों के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,74,876 हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया कि दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 26,168 हो गई।

इससे पहले, दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 1,094 नए मामले सामने आए थे। बीते 24 घंटे के दौरान 25,177 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई।

गौरतलब है कि गत 13 जनवरी को दिल्ली में कोविड-19 के रिकॉर्ड 28,867 मामले आए थे। दिल्ली में 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल