अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले

Ads

अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले

  •  
  • Publish Date - November 25, 2020 / 03:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, 25 नवंबर (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में बुधवार को कोविड-19 के 11 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 4,667 हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से सात मरीज यात्रा कर लौटे हैं जबकि चार मरीजों का पता संक्रमितों के संपर्कों की तलाश के दौरान लगा।

अधिकारी ने बताया कि 11 और लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं जिसके साथ रोगमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,464 हो गई जबकि कुल 142 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक यहां संक्रमण से 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 जांच के लिए प्रशासन अब तक 1,20,323 नमूने भेज चुका है जिनमें से 46 की रिपोर्ट आना बाकी है।

भाषा शुभांशि शोभना

शोभना