भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर और पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत, 11 लोगों की मौत
भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर और पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत, 11 लोगों की मौत
जोधपुर। राजस्थान में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रेलर और पिकअप की भिड़ंत होने से 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। मरने वालों में 4 पुरुष, 6 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से मृतकों को बाहर निकाला है।
Read More News: टल सकता है विधानसभा का बजट सत्र, संसदीय कार्य मंत्री ने दिए संकेत, कांग्रेस विधायकों को बताया सिंधिया का गुलाम
हादसा जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना इलाके में मेगा हाईवे पर सोईन्तरा गांव के पास हुआ है। भीषण सड़क हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त किया है।
Rajasthan: 11 people killed, 3 injured in a collision between a trailer truck and a jeep on Balotra-Phalodi highway in Jodhpur district pic.twitter.com/QAyQTSVPcb
— ANI (@ANI) March 14, 2020
Read More News: कोरोना मरीजों के शरीर में कैसी प्रतिक्रियाएं होती है, संक्रमित डॉक्टर ने बताई आपबीती.. देखिए
जानकारी के अनुसार के अनुसार मरने वालों में एक नवविवाहित जोड़ा भी है। वहीं अन्य लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। हादसे में घायल लोगों का स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More News: कैलाश विजयवर्गीय नहीं बन पाए बजरबट्टू, कोरोना संक्रमण की वजह से सीमित हुआ कार्यक्रम

Facebook


