नितिन नवीन ने कार्यशाला की अध्यक्षता की, भाजपा की सोशल मीडिया पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर की चर्चा

नितिन नवीन ने कार्यशाला की अध्यक्षता की, भाजपा की सोशल मीडिया पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर की चर्चा

नितिन नवीन ने कार्यशाला की अध्यक्षता की, भाजपा की सोशल मीडिया पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर की चर्चा
Modified Date: September 20, 2026 / 10:20 pm IST
Published Date: September 20, 2026 10:20 pm IST

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पार्टी की सोशल मीडिया इकाई की एक कार्यशाला की अध्यक्षता की और डिजिटल प्रयासों को ‘‘और अधिक प्रभावी’’ बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

नवीन ने यहां पार्टी मुख्यालय में कहा कि उन्होंने पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के समूहों की एक कार्यशाला की भी अध्यक्षता की और प्रतिभागियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर ‘विस्तृत चर्चा’ की।

नवीन ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज मैंने भाजपा मुख्यालय में ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का उद्घाटन किया और देशभर से आए सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारियों को संबोधित किया।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया कार्यशाला के दौरान उनके साथ बातचीत में उन्होंने संगठन के डिजिटल प्रयासों को और प्रभावी बनाने के तरीकों पर चर्चा की तथा ‘भविष्य की रणनीतियों’ पर भी विचार-विमर्श किया।

भाजपा की सोशल मीडिया इकाई के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के बैठक में मौजूद थे। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी समेत अन्य नेता भी शामिल हुए।

भाषा संतोष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में