हिमाचल में अलग-अलग सड़क हादसों में केरलम के पर्यटक समेत तीन लोगों की मौत

हिमाचल में अलग-अलग सड़क हादसों में केरलम के पर्यटक समेत तीन लोगों की मौत

हिमाचल में अलग-अलग सड़क हादसों में केरलम के पर्यटक समेत तीन लोगों की मौत
Modified Date: September 20, 2026 / 10:24 pm IST
Published Date: September 20, 2026 10:24 pm IST

शिमला, 20 सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के जीभी इलाके में मोटरसाइकिल के खाई में गिरने से केरलम के एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि एक को चोटें आईं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार अपराह्न करीब 1:50 बजे जीभी-सोजा संपर्क मार्ग पर हुआ। इस हादसे में सबिन मैथ्यू कुरियन की मौत हो गई, जबकि अक्षरा जोस को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों एर्नाकुलम जिले के रहने वाले थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो दिया, जिससे मोटरसाइकिल सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी।’’

पुलिस ने बताया कि दोनों को बंजार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जोस को उपचार के लिए कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस बीच, एक अन्य हादसे में सिरमौर जिले के काला अंब में शनिवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सुरदीप कुमार और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के निवासी ज्ञान सिंह के रूप में हुई है।

भाषा शुभम शफीक

शफीक


लेखक के बारे में