पुडुचेरी में सामने आये कोविड-19 के 1100 नए मामले

Ads

पुडुचेरी में सामने आये कोविड-19 के 1100 नए मामले

  •  
  • Publish Date - January 13, 2022 / 05:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

पुडुचेरी, 13 जनवरी (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1100 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को इस केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,33,866 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 4187 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 1100 नमूने संक्रमित मिले। पुडुचरी में सर्वाधिक 956, कराईकल में 126 और माहे में 18 और यनम में सात नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि संक्रमण दर 16.51 प्रतिशत, मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत और मरीजों के ठीक होने की दर 95.40 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे तक पिछले 24 घंटे में 40 मरीजों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,27,713 हो गई है और अभी 4270 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 167 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

श्रीरामुलु ने बताया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई है और मृतक संख्या 1883 है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अभी तक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की 14,76,572 खुराक दे जा चुका है। इनमें से 9,03,845 लोगों को पहली खुराक जबकि 5,86589 लोगों को दूसरी खुराक और 1364 को ‘बूस्टर’ खुराक दी गयी है।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश