ओडिशा में कोविड-19 के 1,107 नये मामले

Ads

ओडिशा में कोविड-19 के 1,107 नये मामले

  •  
  • Publish Date - August 12, 2021 / 03:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

भुवनेश्वर, 12 अगस्त (भाषा) ओडिशा में एक दिन में कोविड-19 के 1,107 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,91,182 हो गयी, जबकि 67 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या अब 6,697 है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,853 है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 869 मरीज ठीक हुए, जिससे राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,73,579 हो गयी।

संक्रमण के नये 1,107 मामलों में से सबसे अधिक 397 मामले खुर्दा जिले में सामने आए। इसके बाद कटक में 130 और बालासोर में कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नये मामले सामने आए। इस दौरान कटक में सर्वाधिक 18 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद खुर्दा में 11, संबलपुर में नौ जबकि जाजपुर में पांच मरीजों की जान गई।

ओडिशा में अब तक 1.68 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिसमें से 64,802 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई। राज्य में संक्रमण की दर 5.8 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 मृत्यु दर 0.6 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक ओडिशा में अब तक 1,86,45,414 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 43,02,619 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा रवि कांत निहारिका

निहारिका