केरल में कोविड-19 के 11,361 नए मामले, 90 लोगों की मौत

Ads

केरल में कोविड-19 के 11,361 नए मामले, 90 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 18, 2021 / 01:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 18 जून (भाषा) केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 11,361 नए मामले आए और 90 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,85,304 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 11,833 हो गई। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि 12,147 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद राज्य में कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 26,65,354 हो गई। उन्होंने बताया कि राज्य में फिलहाल 1,07,682 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जॉर्ज ने बताया कि 1,11,124 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में हुई और संक्रमण दर 10.22 प्रतिशत रही।

उन्होंने बताया कि तिरुवनंतपुरम जिले से सबसे ज्यादा 1,550 मामले सामने आए हैं। इसके बाद कोल्लम से 1,422 और एर्नाकुलम से 1,315 मामले सामने आए हैं।

भाषा स्नेहा दिलीप

दिलीप