पुडुचेरी, 16 जनवरी (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,160 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,37,710 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक उच्च अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संक्रमण की दर बढ़ कर 43.66 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु एक विज्ञप्ति में कहा कि पुडुचेरी में अभी कोविड-19 के 7,600 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञप्ति में कहा गया कि महामारी से पिछले एक दिन में एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 1,887 पर हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कोविड रोधी टीके की 14,97,073 खुराक दी जा चुकी है।
भाषा यश प्रशांत
प्रशांत