12 वर्षीय बच्ची से किशोर ने किया बलात्कार

Ads

12 वर्षीय बच्ची से किशोर ने किया बलात्कार

  •  
  • Publish Date - December 22, 2020 / 06:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नोएडा (उप्र), 22 दिसंबर (भाषा) नोएडा में 15 वर्षीय किशोर द्वारा 12 वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को इस बारे में पता चला।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

भाषासं सिम्मी

सिम्मी